बहराइच। सुजौली के बरखड़िया के नई बस्ती प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका से रंगदारी न मिलने पर उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोपी को नामजद कर केस दर्ज कराया है।
गोंडा जिले के परसपुर थाने के पूरे धिरजा मिश्र गांव निवासनी विनीता पांडेय पुत्री रामदत्त पांडेय सुजौली थाने खे बरखड़िया के नई बस्ती प्राथमिक विद्यालय में शिक्षका है। वह मौहरवां में के पास किराए के मकान में अपने छोटे बच्चे के साथ रह रही है। आरोप है कि नई बस्ती निवासी प्रमोद आर्या उनकी झूठी शिकायतें कर परेशान कर रंगदारी मांगता है। फिर शिकायत गलती से हो गई थी, कहकर रंगदारी वसूलता है। फिर परेशान करता है। रंगदारी न मिलने पर उन्हे व उनके बच्चे को जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

नौकरी न लगवाने पर धन वापसी की मांग करने वालों को धमकाया
बहराइच,। एक व्यक्ति के दो बेटों की संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर लिया धन हड़प लेने का आरोप है। नौकरी न लगवाने पर पीड़ित की ओर से धन वापसी की मांग पर जानमाल की धमकियां दी जा रहीं। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
आरोप है कि लखनऊ के गोमती खंड निवासी दशरथ प्रसाद पुत्र छांगुर के दो भतीजे अजय कुमार व विनय कुमार को ब्लाक में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोतीपुर थाने के मिहीपुरवा नयापुरवा निवासी अमित कुमार पुत्र सत्य नारायण ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 12-12 हजार यानि 24 हजार रूपये लिए थे। आश्वासन दिया था कि नौकरी लगने पर दोनों को एक एक लाख रूपया और
ब्लाक में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा दिलाने का झांसा देकर 24 हजार डकारे
पीड़ित ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है
देना होगा। काफी धन धीरे धीरे किश्तों में ले लिया। जब नौकरी नहीं लगी तो ठगी का अहसास होने पर धन वापसी की मांग करने पर जानमाल की धमकी देने का आरोप है।
पीड़ित के अनुसार अमित व उसका पिता सत्यनारायण ने काफी लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर धन ठगा है। पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।