अमरोहा। जिले के 1264 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार परीक्षाएं 16 से 20 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
जिलेभर में करीब 1.03 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 30 मार्च को अभिभावकों की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह
जिलेभर में करीब 1.03 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे
9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि प्रश्नपत्र डायट द्वारा तैयार किए गए हैं और उसी के आधार पर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित रखने के निर्देश सभी विद्यालयों को दे दिए गए हैं। कक्षा एक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा केवल मौखिक रूप से होगी। वहीं कक्षा दो से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की लिखित एवं मौखिक
दोनों प्रकार की परीक्षाएं कराई जाएंगी। प्रश्नपत्रों में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय तथा
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल किए जाएंगे। लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। मौखिक परीक्षा की तिथि संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक अपनी सुविधा अनुसार तय करेंगे।
परीक्षा संपन्न होने के बाद 30 मार्च को विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित कर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा, ताकि उनका उत्साहवर्धन हो सके।
शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाध्यापकों को परीक्षा की तैयारियां समय से पूरी करने और विद्यार्थियों को शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दिलाने के निर्देश दिए हैं। जिलेभर में वार्षिक परीक्षाओं को लेकर विद्यालयों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।