लखनऊ :
सीएम हेल्पलाइन 1076 में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन और कार्य परिस्थितियों को लेकर उठा मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया है। कंपनी ने कर्मचारियों की मांगें मानते हुए वेतन में तीन से चार हजार रुपये तक बढ़ोतरी और कार्यस्थल की सुविधाओं में सुधार पर सहमति दे दी है। इसके बाद कर्मचारी दोबारा काम पर लौट आए हैं।
सीएम हेल्पलाइन 1076 में एजेंसी की ओर से कुल 1020 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो तीन शिफ्ट में काम करते हैं। सुबह और दोपहर में 500-500 कर्मचारी और रात की शिफ्ट में 20 कर्मचारी कार्य करते हैं। इसके अलावा 200 कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है। प्रति कर्मचारी औसत सीटीसी 15 हजार रुपये है, जबकि कंपनी ने टेंडर 18,600 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से भरा था,
तीन से चार हजार रुपये तक वेतन वृद्धि और सुविधाएं सुधारने पर सहमति
वेतन को लेकर सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारियों ने एजेंसी के खिलाफ किया था प्रदर्शन
जिसमें संचालन और उपकरणों का खर्च भी शामिल है। गुरुवार को वी-विन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तहत कार्यरत 200 से अधिक कर्मचारियों ने वेतन और कार्य स्थितियों को लेकर प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों का आरोप था कि भर्ती के समय 15 हजार रुपये वेतन का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें इससे कम वेतन दिया जा रहा है। साथ ही, उन्हें वेतन समय से नहीं मिल रहा था और ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन बाहर रखवाने के कारण वे परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे थे।