जागरण, प्रयागराज : उत्तर
प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने जनगणना-2027 के कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (ईएल) प्रदान करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा गया है कि प्रदेश भर में जनगणना के अंतर्गत मकान सूचीकरण व गणना कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के बड़ी संख्या में शिक्षक प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए हैं। इससे उन्हें अवकाश का नुकसान हो रहा है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि यह अनिवार्य राष्ट्रीय कार्य ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कराया जा रहा है, जिससे शिक्षक अपने वैध अवकाश का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। शिक्षा विभाग ‘वेकेशन विभाग’ की श्रेणी में आता है और प्रचलित सेवानियमों तथा उत्तर प्रदेश फाइनेंशियल हैंडबुक के अनुसार यदि किसी शिक्षक से अवकाश अवधि में राजकीय कार्य
राष्ट्रीय कार्य ग्रीष्मकालीन अवकाश में कराए जाने से नहीं मिल रहाय वैध अवकाश
लिया जाता है, तो उसे उसके बदले अर्जित अवकाश दिया जाना चाहिए। संघ ने मांग की है कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के प्रशिक्षण व कार्य दिवसों को सेवा अभिलेख में अर्जित अवकाश के रूप में दर्ज किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री से मांग की गई कि शिक्षा एवं वित्त विभाग को स्पष्ट निर्देश जारी कर शिक्षकों के इस वैधानिक अधिकार का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। सरकार की सकारात्मक पहल से प्रदेश के लाखों शिक्षकों को राहत मिलेगी और वे राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन और अधिक उत्साह से कर सकेंगे।