प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग आगामी शिक्षक भर्तियों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी), प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी पदों की नई भर्ती परीक्षा में इस बार पाठ्यक्रम हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी उपलब्ध कराया जाएगा। अब तक आयोग की वेबसाइट पर केवल हिंदी माध्यम में ही पाठ्यक्रम अपलोड होता था।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि हाल ही में आयोजित टीजीटी और पीजीटी परीक्षाओं के दौरान यह बात सामने आई कि प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी
अब तक आयोग की वेबसाइट पर केवल हिंदी माध्यम में ही होता था अपलोड
दोनों भाषाओं में होते हैं, लेकिन पाठ्यक्रम केवल हिंदी में उपलब्ध है। इससे सीबीएसई, यूपी बोर्ड अंग्रेजी माध्यम और आईसीएसई पृष्ठभूमि के अभ्यर्थियों को कठिनाई होती थी। आगामी भर्तियों को ध्यान में रखते हुए आयोग दोनों भाषाओं में पाठ्यक्रम तैयार
कराने की दिशा में काम कर रहा है। द्विभाषीय पाठ्यक्रम से न केवल अभ्यर्थियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि श प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञों को भी विषयवस्तु समझने में आसानी होगी।
23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी में जुटा आयोग : शिक्षा निदेशालय ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त 23,213 पदों की समेकित सूचना आयोग को भेज दी है। इनमें प्रधानाचार्य के 1502, प्रधानाध्यापक के 1003, पीजीटी के 2705, टीजीटी के 16,114 और सहायक अध्यापक के 1889 पद शामिल हैं। नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की क संभावना है। ब्यूरो