लखनऊ। जनगणना ड्यूटी में लगाए गए राजकीय माध्यमिक व एडेड
माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने की मांग की गई
है। राजकीय शिक्षक संघ ने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा
को पत्र भेजा है। संघ के प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर पांडेय व प्रांतीय महामंत्री
सत्य शंकर मिश्रा ने कहा है कि इस समय कई जिलों का तापमान 48 डिग्री
से भी अधिक है। इस भीषण गर्मी में जनगणना कार्य करना अत्यधिक कठिन
है फिर भी शिक्षक पूरी लगन से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में इन शिक्षकों को गर्मी
की छुट्टी में काम करने के बदले उपार्जित अवकाश दिया जाए। इसके लिए
सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया जाए ताकि जिलों में डीएम
शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने का आदेश जारी कर सकें। ब्यूरो