लखनऊ, शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से मुलाकात की।
संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने एवं शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान शीघ्र कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मण्डल में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार, प्रदेश प्रदेश संगठन मंत्री श्रीराम द्विवेदी, प्रदेश मंत्री कौशल सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री आर के निगम मौजूद रहे।
इसके बाद शिक्षक एमएलसी मेरठ खंड श्रीचंद शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से मुलाकात कर शिक्षामित्र के संबंध में चल रही प्रक्रिया का शासनादेश जल्द जारी करने का आग्रह किया।
शिक्षा मित्रों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन के संबंध में शिक्षा मित्र संगठन के साथ शासन ने दिनांक 09 सितंबर,2024 को बैठक का निमंत्रण भेजा , देखें
- असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन शुरू
- पंचायत चुनाव नहीं हुए तो बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल
- प्रशस्त एप से स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की पहचान होगी आसान
- यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान
- उच्च शिक्षित और कमाने में सक्षम पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं : हाईकोर्ट
