मैनपुरी के टिंडौली गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की स्थिति अत्यंत खराब है। जलभराव के कारण शिक्षक और छात्र दोनों ही परेशान हैं। बच्चे पानी से होकर गुजरने के दौरान त्वचा संबंधी रोगों से ग्रस्त हो रहे हैं। स्कूल में लगे सबमर्सिबल पंप से भी दूषित पानी आ रहा है।


विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका यादव के अनुसार, इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है। मिड डे मील के लिए खाना पकाने के लिए जो पानी नल से आ रहा है, वह भी गंदा है। जलभराव के चलते बच्चों में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

- असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन शुरू
- पंचायत चुनाव नहीं हुए तो बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल
- प्रशस्त एप से स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की पहचान होगी आसान
- यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान
- उच्च शिक्षित और कमाने में सक्षम पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं : हाईकोर्ट