बहराइच। उत्तर प्रदेश के आकांक्षी जनपद शैक्षिक एकता समिति के बैनर तले, जनपद में कार्यरत बाहरी शिक्षकों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के धरना स्थल पर अपने गृह जनपद में स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी के नेतृत्व में, मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। शिक्षकों ने मांगपत्र के माध्यम से बताया कि आकांक्षी जनपद के बाहरी शिक्षकों को सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया में अपने गृह जनपद में जाने का अवसर नहीं मिल रहा है।

- असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन शुरू
- पंचायत चुनाव नहीं हुए तो बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल
- प्रशस्त एप से स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की पहचान होगी आसान
- यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान
- उच्च शिक्षित और कमाने में सक्षम पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं : हाईकोर्ट
गृह जनपद से 300 से 800 किलोमीटर दूर कार्यरत होने के कारण, पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं हो पा रहा है, जिससे हम बाहरी शिक्षक अपने परिवार और समाज से दूर होते जा रहे हैं। मांगपत्र में यह भी कहा गया है कि इन कठिन परिस्थितियों के कारण आकांक्षी जनपदों के बाहरी शिक्षक मानसिक रूप से अवसाद में जा रहे हैं। प्रदेश संगठन मंत्री राज प्रकाश श्रीवास्तव और महामंत्री विनय तिवारी ने बताया कि वे जनपद बहराइच में लगभग नौ वर्षों से कार्यरत हैं। सरकार द्वारा स्थानांतरण की प्रक्रिया में हर बार निराशा ही हाथ लगी है। वे सभी आकांक्षी जनपदों के बाहरी शिक्षक सरकार से यह मांग करते हैं कि उनका स्थानांतरण विशेष रूप से किया जाए, ताकि वे शिक्षण कार्य के साथ-साथ अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर सकें। इस अवसर पर शिक्षकों और शिक्षिकाओं की सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई।