वाराणसी, ।पर्व-त्योहारों को लेकर पिछले कुछ वर्षों से आ रहे मतभेद पर काशी के पंचांग और ज्योतिष के विद्वान एक मंच पर आए हैं। मंगलवार को बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान काशी के विद्वानों ने यह घोषणा की कि पूरे देश में दीपावली का पर्व 31 अक्तूबर को मनाया जाएगा। बताया कि भ्रम की स्थिति धर्मशास्त्रत्त् के ग्रंथों का पूर्वापर संबंध स्थापित कर अध्ययन न करने से बनी है। तिथि निर्णय के पीछे उन्होंने धर्मशास्त्रत्तें के अनुसार तर्क भी दिये।
- 3% DA वृद्धि की ऑफिसियल प्रेस रिलीज
- पैनकार्ड खोने पर ऐसे बनवाये डुप्लीकेट कार्ड,,।।।
- DA Hike : सरकारी कर्मचारियों को मिला दीवाली का जबरदस्त तोहफा… 3% बढ़ा DA, सैलरी में होगा इतना इजाफा
- शिक्षामित्र संगठन की माननीय मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट
- पुरानी पेंशन बहाली गीत: NO OPS-NO UPS ONLY OPS, एक शेयर तो बनता ही है हमारे शिक्षक साथी की इस मेहनत के लिए..
बीएचयू से प्रकाशित विश्व पंचांग के समन्वयक प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि शास्त्रत्तें में दीपावली निर्णय के लिए मुख्यकाल प्रदोष में अमावस्या का होना जरूरी माना गया है। इस वर्ष प्रदोष (2 घंटे 24 मिनट) और निशीथ (अर्धरात्रि) में अमावस्या 31 अक्तूबर को पड़ रही है इसलिए 31 को ही दीपावली मनाना शास्त्रत्त्सम्मत है। देश के किसी भी भाग में 1 नवंबर को पूर्ण प्रदोष काल में अमावस्या की प्राप्ति नहीं है, अत 1 नवम्बर को किसी भी मत से दीपावली मनाना शास्त्रत्तेचित नहीं है।
2024 में पारम्परिक गणित द्वारा निर्मित पंचांगों में कोई भेद नहीं है क्योंकि उन सभी के अनुसार अमावस्या 31 अक्तूबर को सूर्यास्त के पहले होकर 1 नवंबर को सूर्यास्त के पूर्व ही समाप्त भी हो जा रही है।