अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के पहले ही दिन शिक्षक की परिवार समेत गोलियों से हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। पुलिस अब मामले में प्रभावी पैरवी कर आरोपी को जल्द सजा दिलाने की कोशिश में जुटी है।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर निवासी शिक्षक सुनील कुमार, पत्नी पूनम, बेटी सृष्टि व लाडो की तीन अक्तूबर को शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के अहोरवाभवानी कस्बा स्थित किराए के मकान में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सुनील के पिता रामगोपाल की तहरीर पर रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के तेलियाकोट निवासी चंदन वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में एसटीएफ टीम ने चंदन को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया था। इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच सीओ डॉ. अजय सिंह ने की।
आरोपी चंदन द्वारा शिक्षक पत्नी से प्रेम संबंध में दरार पड़ने के बाद हत्या करने की बात स्वीकार करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र करते हुए 27 दिन में जांच पूरी की। जांच पूरी करने के बाद चंदन के खिलाफ आरोपपत्र तैयार कर कोर्ट में दाखिल किया। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच पूरी हो गई है। आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया गया है। पूरे मामले की प्रभावी पैरवी कर आरोपी को जल्द सजा दिलाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा