मेरठ, मवाना खुर्द स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक की मुख्य अध्यापिका और सहायक अध्यापिका के बीच गुरुवार को झड़प हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। सहायक शिक्षिका बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

- 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें
- टीईटी अनिवार्यता मामले में एमपी सरकार के द्वारा Supreme court में शानदार पक्ष रखा गया⸻
- जनगणना 2027 परिवार क्या होता है?
- 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही : महानिदेशक
- सात मई से की जाएगी मकानों की गणना
अन्य शिक्षिकाओं ने उन्हें संभाला। ग्राम प्रधान पति शिव कुमार ने बताया कि उन्होंने स्कूल परिसर में हुई घटना से डीएम, बीएसए, एबीएसए को अवगत करा दिया है। बताया गया है कि मवाना खुर्द स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक की मुख्य अध्यापिका रीता बंसल के साथ उनके पति करीब दस बजे स्कूल पहुंचे।
वहां सहायक शिक्षिका गति अग्रवाल, रफत खान दुर्रानी, एकता अग्रवाल मौजूद थीं। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य अध्यापिका रीता बंसल के पति ने स्कूल में आते ही गालियां देनी शुरू कर दी। शिक्षिकाओं ने इसका विरोध किया। आरोप है कि मुख्य अध्यापिका की सहायक शिक्षिका गति अग्रवाल के साथ झड़प हो गई।
गति अग्रवाल बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने घटना के फोटो व वीडियो डीएम, बीएसए और एबीएसए को भेज दी। बीएसए आशा चौधरी ने मामले की रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेन्द्र कुमार से मांगी। ग्रामीणों ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षिका से पूछताछ की तो उन्होंने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। मवाना खुर्द पुलिस चौकी से पहुंची पुलिस ने शिक्षिकाओं से घटना की जानकारी ली और लौट गई।