हाथरस । सिकंदराराऊ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हवीपुर की सहायक अध्यापिका ने छात्रों को शिक्षा से ही वंचित कर दिया। जबरन 11 विद्यार्थियों का नाम प्रेरणा पोर्टल से हटा दिया। वहीं विद्यार्थियों से अपने बच्चे को खिलवाया और झूठे बर्तन तक साफ कराए गए। बीएसए ने जांच कराने के बाद शिक्षिका को निलंबित कर नगर क्षेत्र हाथरस में अटैच कर दिया है।
बीईओ सिकंदराराऊ ने बीएसए को अवगत कराया कि हवीपुर प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सपना ने बताया कि शिक्षिका फरहीन रईस ने बिना जानकारी दिए व अभिभावकों की बिना सहमति के 11 छात्र-छात्राओं के नाम प्रेरणा पोर्टल से काट दिए हैं, जबकि इन 11 छात्र-छात्रओं की टीसी ही निर्गत नहीं की गई थी। बीएसए स्वाति भारती की ओर से शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साक्ष्य सहित दो कार्य दिवस में स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए गए। डाक सहायक मुकेश चन्द्र सिंह ने शिक्षिका से 19 जुलाई को दूरभाष पर नोटिस प्राप्त करने के लिए कहा तो शिक्षिका ने नहीं लिया। डाक सहायक ने वाट्सएप ग्रुप पर नोटिस भेज दिया। शिक्षिका ने 22 जुलाई को नोटिस का जवाब बीएसए को दिया, जिसमें कहा

गया कि फर्जी बच्चों के नाम चल रहे हैं। इसलिए नाम काट दिए गए। 24 जुलाई को विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में छात्र उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया तो पाया कि बच्चों के नाम पंजिका में अंकित थे तथा बच्चे अनियमित आ रहे थे। उपस्थिति और अनुपस्थिति अंकित अभिभावकों से पूछताछ करने पर उन्होंने शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए, जिसमें बिना सहमति के नाम काटना, रविवार को अवकाश वाले दिन रैली करना, अपने बच्चे को छात्रों से खिलवाना, झूठे बर्तन धुलवाना, शिक्षण कार्य न करना आदि आदि शामल हैं।
छात्रों के प्रति शिक्षिका का अच्छा नहीं है आचरण परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान संचालित
किया जा रहा है, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाये। हवीपुर में सत्र 2025-26 का नामांकन उक्त बच्चों के नाम पृथक करने से पूर्व 32 था जोकि अब मात्र 21 ही रह गया है। शिक्षिका द्वारा नामांकन बढ़ाने के बजाय जबरन अपनी हठधर्मिता से न केवल बच्चों के नाम पृथक किये जा रहे हैं बल्कि विद्यालय का माहौल खराब करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की छवि भी धूमिल की जा रही है। शिक्षिका का आचरण अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति अच्छा नहीं है।
बीएसए ने शिक्षिका के खिलाफ की कार्रवाई
बीएसए स्वाति भारती ने विभिन्न आरोपों (बिना विद्यालय इंचार्ज एवं प्रबन्ध समिति की अनुमति से विद्यालय में अध्ययनरत 11 छात्र/छात्राओं का नाम प्रेरणा पोर्टल से पृथक करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, पदीय दायित्वों का निवर्हन में उदासीनता बरतने, विभाग की छवि को धूभिल करने, शिक्षण कार्य में रूचि न लेने, विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दूषित कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने, विद्यालय के छात्र-छात्राओं से अपने बच्चे से खिलवाना आदि) में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
सिकंदराराऊ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हवीपुर में सहायक अध्यापिका की करतूत
नामांकन बढ़ाने की जगह 11 विद्यार्थियों का प्रेरणा पोर्टल से बच्चों का काट दिया गया नाम
बीएसए ने जांच के बाद शिक्षिका को किया निलंबित, नगर क्षेत्र हाथरस में किया अटैच
GG विभिन्न आरोपों के चलते सहायक अध्यापिका को निलंबित किया गया है। निलंबित शिक्षिका को नगर क्षेत्र हाथरस में अटैच किया गया है।
स्वाति भारती, बीएसए, हाथरस।