लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत शारदीय नवरात्र पर बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल की गई। शनिवार को प्रदेश भर के परिषदीय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की लगभग 1.30 लाख बालिकाओं को उनके पास के पुलिस थानों का भ्रमण कराया गया।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
इस दौरान बालिकाओं को कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी देने के साथ ही उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरित किया गया। इसे लेकर बेटियों में भी उत्साह दिखा और उन्होंने थाना के काम और कानूनी पहलुओं की विस्तृत जानकारी भी ली। बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी भी दी गई। उन्हें कानूनी अधिकार और सुरक्षा के लिए बनाए गए प्रावधान, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीके,
आपकी रोत्पर
मिशन शक्ति के तहत आत्मविश्वास की ओर बेटियों ने बढ़ाया कदम
बालिकाओं को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई
साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया का सुरक्षित प्रयोग, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग तथा थाने में महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली और उसकी उपयोगिता बताई गई। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि बालिकाओं को सुरक्षा, ज्ञान और आत्मविश्वास देना हमारा लक्ष्य है। यह पहल उन्हें निडर और आत्मनिर्भर बनाएगी।