जासं, प्रयागराजः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस तथा एसीएफ-आरएफओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों ने अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आयोग ने छात्रों को गैर मंडल और छात्राओं को गैर जनपद के परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इसके कारण कई परीक्षार्थियों को अपने केंद्र तक पहुंचने के लिए मुख्यालय से 20 से 25 किलोमीटर तक का सफर तय करना होगा।

- 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें
- टीईटी अनिवार्यता मामले में एमपी सरकार के द्वारा Supreme court में शानदार पक्ष रखा गया⸻
- जनगणना 2027 परिवार क्या होता है?
- 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही : महानिदेशक
- सात मई से की जाएगी मकानों की गणना
सरस्वती देवी इंटर कालेज कौड़िहार, ईश्वरदीन इंटर कालेज जसरा, केशव शिक्षा सदन इंटर कालेज सैदाबाद, बृजमंगल सिंह इंटर कालेज करछना, मेवा लाल अयोध्या प्रसाद इंटर कालेज सोरांव, हनुमान इंटर कालेज हनुमानगंज, श्रीकृष्ण इंटर कालेज सहसों, शिवाजी इंटर कालेज सहसों और मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज करछना जैसे केंद्र काफी दूर हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि सुबह केंद्र तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण होगा।