नई दिल्ली : जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) सहित विश्वविद्यालयों और कालेजों में पढ़ाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता निर्धारण के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी की दिसंबर सत्र की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) 31 दिसंबर से सात जनवरी के बीच आयोजित होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। आवेदकों को परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले दी जाएगी।

वर्ष 2024 में यह परीक्षा पेन व पेपर मोड में कराई गई थी, जिसमें पेपर लीक का मामला भी सामने आया था। इसके बाद से ही ऐसी गड़बडियों को रोकने के लिए एनटीए में सुधार को लेकर कई सिफारिशें की गई थीं। इसमें एक बड़ी सिफारिश परीक्षाओं को पेन-पेपर मोड की जगह कंप्यूटर आधारित कराने की भी थी। इसके बाद एनटीए ने इसे पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित कराने का फैसला लिया है।
विश्वविद्यालयों सहित देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने व पढ़ाने
एनटीए ने घोपित किया परीक्षा कार्यक्रम, पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगी यह परीक्षा
सात नवंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन, परीक्षा से 10 दिन पहले आवंटित होंगे परीक्षा केंद्र
वालों के लिए पहले से काफी अहम मानी जाने वाली इस परीक्षा के जरिये जब से पीएचडी में दाखिले की पात्रता भी निर्धारित होने लगी है, तब से इसका क्रेज और बढ़ गया है। आवेदकों की भागीदारी बढ़ी है। यूजीसी नेट के जून-2025 सत्र में ही दस लाख से अधिक ह छात्रों ने आवेदन किया था। इस बीच सात अक्टूबर से ही यूजीसी नेट के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के तहत सात नवंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। इस परीक्षा में 85 विषयों में अध्ययन करने वाले आवेदक हिस्सा ले सकेंगे।