कक्षा तीन के छात्रों का भाषा, गणितीय दक्षताओं का आकलन होगा
डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद जिला संरक्षक हैं। जिला स्तरीय नोडल अधिकारी वीरभद्र प्रताप और डा. अब्दुल मोही बनाए गए हैं। वीरभद्र प्रताप ने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा टैबलेट माध्यम से मूल्यांकन होगा। फील्ड इन्वेस्टिगेटर के रूप में डायट प्रशिक्षुओं की नियुक्ति की गई है। कुल 26 मुख्य मूल्यांकनकर्ता और चार रिजर्व मूल्यांकनकर्ता नामित किए गए हैं।
यह सर्वेक्षण देश का शैक्षिक “स्वास्थ्य परीक्षण”
यह सर्वेक्षण देश का शैक्षिक “स्वास्थ्य परीक्षण है। ‘परख’ सर्वेक्षण (परफार्मेस असिसमेंट, रिव्यूव एंड एनालसिस आफ नालेज फार होलिस्टक डेवलपमेंट) का उद्देश्य केवल परीक्षा लेना नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता का राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षण करना है। इससे विद्यार्थियों के वास्तविक समझ का स्तर पता चलेगा। शिक्षण पद्धतियों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के साथ नीति निर्माण एवं शैक्षिक सुधार के लिए टोस आंकड़े उपलब्ध होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अधिगम परिणामों की समीक्षा की जाएगी। विद्यालय स्तर पर भी सुधार के लिए सुझाव दिए जाएंगे। परख मूल्यांकन देश के सभी 36 प्रदेशों (केंद्र शासित को लेकर) के 776 जिलों में होना है। इसमें 10004 विद्यालयों को शामिल किया गया है।