प्रयागराज, । स्कूल चलो अभियान के बाद बेसिक स्कूलों के शिक्षकों पर जनगणना का दायित्व आ गया है। सभी शिक्षकों को तीन-तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें एक साथ सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी जा रही है जिससे स्कूल शिक्षकविहीन हो रहे हैं जबकि पूर्व में बीएसए अनिल कुमार ने पत्र जारी कर
स्पष्ट किया है कि कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन न होने पाए। प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर, कोरांव के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कमल सिंह ने बीईओ संदेश भेजकर बताया है कि स्कूल में तीन अध्यापक हैं। तीनों को जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश मिला है। कंपोजिट विद्यालय खीरी के शिक्षकों का प्रशिक्षण 28 से 30 तक होना है। इसमें सभी सहायक अध्यापक और इंचार्जप्रधानाध्यापक की ड्यूटी लगाई गई है। मात्र दो शिक्षामित्र विद्यालय में हैं।