ओड़ीशा में जनगणना कार्य में लगे दो स्कूल शिक्षकों की दो दिनों के भीतर अलग-अलग घटनाओं में लू लगने से मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। ये घटनाएं मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिलों में हुईं, जहां तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।
मयूरभंज जिले के बेतनाती से मिली एक खबर के अनुसार, बेतनाती ब्लाक के बैद्यनाथ हाई स्कूल के शिक्षक राजकपूर हेमब्रम की रविवार शाम बारीपदा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं, सुंदरगढ़ जिले से मिली एक अन्य खबर के अनुसार, गुरुंडिया ब्लाक के जरादा सरकारी हाई स्कूल के शिक्षक अनुराग एक्का भी शनिवार को जनगणना कार्य के दौरान बीमार पड़ गए और उसी दिन उनकी मृत्यु हो गई।