Home PRIMARY KA MASTER NEWS राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज प्रवक्ता – 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, मुख्य परीक्षा 01 मई से

राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज प्रवक्ता – 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, मुख्य परीक्षा 01 मई से

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज-2021 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। इसमें 1773 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है, जो आयोग के कैलेंडर में एक मई 2022 को प्रस्तावित है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

चार विषयों में प्रवक्ता के 124 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी। इन पदों पर भर्ती के लिए 42814 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जबकि प्रारंभिक परीक्षा में 20883 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1773 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया है।

सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन/परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया से संबंधित सूचना बाद में अलग से जारी की जाएगी। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा से संबंधित पदवार/श्रेणीवार कटऑफ अंक एवं अभ्यर्थियों के प्राप्तांक से संबंधित सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से हो रही भर्तीप्रवक्ता के पदों पर भर्ती पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से की जा रही है। इससे पहले सीधे इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती होती थी। इस बार दो चरणों (प्रारंभिक एवं मुख्य) की परीक्षा के बाद अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा। कुल चार विषयों गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विषय में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती होनी है।

इनमें सर्वाधिक 35 पद गणित विषय में है। वहीं, जीव विज्ञान में 33, भौतिक विज्ञान में 30 और रसायन विज्ञान में प्रवक्ता के 26 पदों पर भर्ती होगी। कुल 124 पदों में 50 पद अनारक्षित, 12 पद ईडब्ल्यूएस, 34 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 26 पद अनुसूचित जाति और दो पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

रोग विज्ञानी, फल प्रजनक पद के रिजल्ट घोषितउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में रोग विज्ञानी एवं फल प्रजनक के एक-एक पदों पर सीधी भर्ती से संबंधित अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिए हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 24 जनवरी को आयोजित किया गया गया था। आयोग के उप सचिव पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार रोग विज्ञानी के पद पर प्रियंका यादव और फल प्रजनक के पद पर अभिलाषा श्रीवास्तव को चयनित घोषित किया गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96