Home PRIMARY KA MASTER NEWS एसएससी की सीजीएलई-2020 टीयर टू की परीक्षा आज और कल

एसएससी की सीजीएलई-2020 टीयर टू की परीक्षा आज और कल

by Manju Maurya

प्रयागराज में यह परीक्षा दस केंद्रों पर होगी संपन्न
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सीजीएलई यानी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2020 टीयर-2 परीक्षा 28 व 29 जनवरी को होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में होगी। शुक्रवार यानी आज प्रथम पाली में सुबह नौ से 11 बजे तक पेपर-3 के तहत कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी (जेएसओ) की परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से आधा घंटे पहले पहुंचना है।

द्वितीय पाली में दोपहर दो से चार बजे तक पेपर-4 सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी और सहायक लेखा अधिकारी की परीक्षा होगी। वहीं, 29 जनवरी को प्रथम पाली में सुबह नौ से 11 बजे तक पेपर-1 (मात्रात्मक क्षमता) तथा दूसरी पाली में दोपहर दो से चार बजे तक पेपर-2 की परीक्षा होगी। इसमें पेपर-1 व पेपर-2 की परीक्षा देना हर अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य है। पेपर-1 और 2 में मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश व बिहार राज्य के 29801 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। इसी प्रकार मध्य क्षेत्र के अंतर्गत पेपर-3 में 2741 और पेपर-4 में 1351 अभ्यर्थी शामिल होंगे। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान के मुताबिक सीजीएलई-2020 टीयर-2 परीक्षा के लिए मध्य क्षेत्र में 94 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें आगरा में छह, आरा, बरेली, भागलपुर, गोरखपुर व पूर्णिया में एक-एक, झांसी व मेरठ में दो-दो, कानपुर व प्रयागराज में 10-10, लखनऊ में 15, मुजफ्फरपुर में चार, पटना में 25 व वाराणसी में 10 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96