Home UP News रक्षाबंधन पर सीएम योगी का बहनों के लिए तोहफा, इस बार रोडवेज बसों में 2 दिन फ्री यात्रा

रक्षाबंधन पर सीएम योगी का बहनों के लिए तोहफा, इस बार रोडवेज बसों में 2 दिन फ्री यात्रा

by Manju Maurya

Raksha Bandhan 2022: लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रक्षाबंधन पर्व के मौके पर बहनों को परिवहन निगम (UP Transport Corporation) की बसों में मुफ्त यात्रा (Free Bus Travel) का उपहार दिया है। आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के क्रम में निशुल्क बस सेवा दो दिन यानी 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। यह सुविधा 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक निगम की सभी श्रेणी की बसों में मिलेगी।

यूं तो यूपी सरकार हर वर्ष रक्षाबंधन के दिन माताओं व बहनों को 24 घंटे मुफ्त बस सेवा का उपहार देती है, किंतु इस वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माताओं व बहनों को दो दिन मुफ्त बस सेवा की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग इसके आदेश जारी करने में जुट गया है।

हर बार की तरह इस वर्ष भी भाई-बहन के स्नेह के अनुपम पर्व श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुफ्त बस सेवा का उपहार बहनों को दिया है। इस बार उन्होंने इस पर्व को आजादी के अमृत महोत्सव से जोड़ा है। सरकार ने प्रदेश की सभी बहनों को परिवहन निगम की बसों में आने-जाने की मुफ्त सुविधा प्रदान की है। पिछले वर्ष भी इस सुविधा का लाभ करीब साढ़े तीन लाख बहनों ने उठाया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग इसके आदेश जारी करने में जुट गया है। सभी रोडवेज अफसरों को रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष व्यवस्था के लिए तत्काल तैयार कहने का निर्देश दिया गया है। बसों के साफ-सुथरा किए जाने का भी निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि महिलाओं यात्रियों की ओर से किसी भी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से रक्षाबंधन के दिन राज्य में महिलाओं के लिए बस सफर मुफ्त होता है। सभी रूटों पर महिला यात्रियों को निशुल्क बस सेवा मुहैया कराई जाती है। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में फ्री बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। इसके लिए 10 से 12 अगस्त के बीच दिल्ली, मेरठ, आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी आदि शहरों में अतिरिक्त बस सेवाएं लगाने जाने के निर्देश दिए गए हैं।

https://www.kooapp.com/koo/CMOfficeUP/ef71912a-4d14-4e4f-a0a5-6b071f44e79d

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96