अमृत विचार, लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में 26 मार्च को अवकाश नहीं रहेगा। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेन्द्र तिवारी ने बताया कि होली की छुट्टी पहले से निर्धारित है। 26 मार्च को विद्यालय रोजाना की तरह से समय से खुलेंगे। अवकाश को लेकर किसी तरह की अफवाह के चक्कर में शिक्षक न पड़ें। शिक्षक संगठनों ने अलग-अलग जिलों में 26 मार्च को अवकाश को की मांग को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपे गये थे। शनिवार सचिव ने स्पष्ट किया कि 26 को स्कूल खुले रहेंगे। सचिव ने कहा कि अवकाश की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।
NOTE : जिला स्तर पर D.M का आदेश सर्वोपरि है। जहाँ स्थानीय अवकाश हो गया है वहाँ अवकाश रहेगा,

- असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन शुरू
- पंचायत चुनाव नहीं हुए तो बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल
- प्रशस्त एप से स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की पहचान होगी आसान
- यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान
- उच्च शिक्षित और कमाने में सक्षम पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं : हाईकोर्ट