लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह एवं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल ने प्रदेश में आधार से जुड़ी योजनाओं के प्रभाव को अधिकतम करने के लिए प्राधिकरण के राजधानी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि आधार की मदद से लाभार्थी की पहचान की पुष्टि होती है, जिससे धोखाधड़ी की आशंका कम होती है।

- असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन शुरू
- पंचायत चुनाव नहीं हुए तो बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल
- प्रशस्त एप से स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की पहचान होगी आसान
- यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान
- उच्च शिक्षित और कमाने में सक्षम पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं : हाईकोर्ट
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सखी योजना महिलाओं के सशक्तीकरण की महत्वपूर्ण योजना है। इसमें आधार कार्ड का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार आधार का प्रयोग करके जीरो पावर्टी
स्कीम की शुरुआत भी कर रही है। प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय के उपमहानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में अब तक लगभग 23.5 करोड़ आधार जारी किए जा चुके है। रोजाना 16000 नए नामांकन और 1 लाख अपडेट किए जा रहे हैं। ब्यूरो