महोदय, उपर्युक्त विषय के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतनादि एवं तद्सम्बन्धी अवशेष देयकों का भुगतान मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन अवशेष के भुगतान हेतु मानव सम्पदा पोर्टल पर एरियर माडयूल तैयार कराया गया है जिसमें वेतन सम्बन्धी व्यक्तिगत अवशेषों को वर्गीकृत किया गया है, यथाः-निलम्बन/बहाली सम्बन्धी अवशेष, माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में अवशेष, महंगाई भत्ते का अवशेष, वेतन वृद्धि सम्बन्धी अवशेष, अवकाश वेतन सम्बन्धी अवशेष, पदोन्नति / चयन वेतनमान सम्बन्धी अवशेष, नवीन नियुक्ति सम्बन्धी अवशेष व बोनस इत्यादि सम्बन्धी अवशेष। मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षको/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अवशेष का भुगतान “प्रथम आगत प्रथम निर्गत के आधार पर किया जाता है। इस सन्दर्भ में अवशेष वेतन के त्वरित एवं सुगम निस्तारण हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एस०ओ०पी०) संलग्न कर प्रेषित है।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन एवं तत्सम्बन्धी अवशेष वेतन के त्वरित एवं सुगम भुगतान हेतु उपरोक्त मानक संचालन प्रक्रिया (एस०ओ०पी०) का पूर्णतः क्रियान्वयन किये जाने हेतु निर्देशित किया जाता है कि अपने स्तर से सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं तत्सम्बन्धी कार्य निस्तारण करने वाले सहायकों इत्यादि को निर्देशित करते हुये अनुपालन सुनिश्चित कराने का कष्ट करें




- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना