इंचार्ज अध्यापकों को हेडमास्टर के समान वेतनमान : हाईकोर्ट
👉रामपुर जनपद के शिक्षक गौरव गंगवार और अन्य 44 लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि उन्हें प्रधानाध्यापक के समान वेतनमान दिया जाए क्योंकि उनसे लगातार इंचार्ज अध्यापक के रूप में एक प्रधानाध्यापक का कार्य लिया जा रहा है,
👉माननीय हाई कोर्ट ने सुनवाई के उपरांत आदेश जारी किया है कि याचीकरण को प्रधानाध्यापक के समान वेतन प्रदान किया जाए। इस हेतु सभी याचीगण को कोर्ट के आदेश की प्रति के साथ पुनः प्रत्यावेदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को चार सप्ताह के अंदर सौंपना होगा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दो माह के अंदर उस पर उचित आदेश पारित करना होगा,
👉हाई कोर्ट के आदेश से याचीगण को समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत के अनुसार प्रधानाध्यापक का वेतन मिलने की संभावना बढ़ गई है।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
