आजमगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को लालगंज और पवई ब्लाॅक में 16 बीईओ ने 99 परीषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 10 शिक्षक और शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का वेतन काटते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन में यदि उचित जवाब नहीं देते तो संबंधितों पर कार्रवाई होगी।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और अनुपस्थिति की जांच के लिए योजना तैयार की। उन्होंने जिले के 16 खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को लालगंज और पवई ब्लाॅक में स्थित सभी परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर उपस्थिति जांचने का निर्देश दिए।
शुक्रवार सुबह स्कूल खुलते ही सभी बीईओ विद्यालयों में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। एक-एक कर दोनों ब्लाॅकों में कुल 99 परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान 10 शिक्षक और शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। जिन्हें एक दिन का वेतन काटते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर शिक्षकों की उपस्थिति और अनुपस्थिति की जांच की जा रही है।