लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में सेवानिवृत्ति की तिथि पूर्व की भांति 30 जून करने की मांग की गई है। जो वर्तमान में 31 मार्च (सत्र के अंत में) है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने इसके लिए प्रदेश सरकार को पत्र भेजा है। एसोसिएशन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी विनीत कुमार सिंह ने कहा कि सत्र 2013-14 तक परिषदीय शिक्षक 30 जून को रिटायर होते थे। क्योंकि उस समय सत्र एक जुलाई से 30 जून तक चलता था। सत्र 2014-15 से सत्र 31 मार्च को समाप्त होने लगा। इससे अब परिषदीय शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत हो जाते हैं। यही वजह है कि इस तिथि व सत्र के बाद के शिक्षकों को नोशनल वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे में राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों की सेवानिवृत्ति तिथि 30 जून रखी जाए। ब्यूरो

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान