प्रयागराज। पिछले छह सालों से परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर रिक्त 1.42 लाख पदों पर भर्ती की गुहार लगाई है।

- असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन शुरू
- पंचायत चुनाव नहीं हुए तो बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल
- प्रशस्त एप से स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की पहचान होगी आसान
- यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान
- उच्च शिक्षित और कमाने में सक्षम पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं : हाईकोर्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश का अनुपालन करते हुए तत्काल विज्ञान जारी करने की मांग की है। डीएलएड मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह ने कहा सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्तर में शिक्षकों के रिक्त 1.42 लाख पदों को तत्काल भरने के लिए विज्ञापन जारी किया जाए। कहा कि पिछले छह सालों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर उठाई जा रही आवाज को अनसुना कर दिया गया है। इससे युवाओं में गहरी निराशा है। दूसरी ओर स्कूलों के मर्जर की तैयारी चल रही है जो बेहद चिंताजनक है।