छह को अवकाश घोषित करने की मांग
छह को अवकाश घोषित करने की मांग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर
छह दिसंबर को अवकाश घोषित करने की
मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल
कुमार यादव ने कहा है कि गुरु तेग बहादुर
शहीदी दिवस का अवकाश परिषदीय विद्यालयों
की छुट्टियों की सूची में 24 नवंबर
(रविवार) को दर्ज है। जबकि सिख कैलेंडर
के अनुसार शहीदी दिवस 06 दिसम्बर
(शुक्रवार) को है। इसके अनुसार पंजाब व
चंडीगढ़ आदि प्रदेशों में अवकाश छह दिसंबर
को घोषित किया गया है। ऐसे में प्रदेश के
बेसिक विद्यालयों मे छह दिसंबर को अवकाश
घोषित करें।

- असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन शुरू
- पंचायत चुनाव नहीं हुए तो बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल
- प्रशस्त एप से स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की पहचान होगी आसान
- यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान
- उच्च शिक्षित और कमाने में सक्षम पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं : हाईकोर्ट