Home शिक्षा विभागTGT-PGT TGT PGT News : टीजीटी-पीजीटी के 30 हजार और प्राचार्य के 4 हजार पदों पर होगी भर्ती

TGT PGT News : टीजीटी-पीजीटी के 30 हजार और प्राचार्य के 4 हजार पदों पर होगी भर्ती

by Manju Maurya

शिक्षा सेवा चयन आयोग और निदेशालय की संयुक्त बैठक में अधियाचन के प्रारूप पर लगी मुहर

प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) के 30 हजार पदों और प्राचार्य के चार हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में हुई बैठक में अधियाचन के प्रारूप पर अंतिम मुहर लगा दी गई।

आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय के नेतृत्व में हुई बैठक में उच्च शिक्षा निदेशालय एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से उपलब्ध कराए गए ई-अधियाचन के प्रारूप पर चर्चा की गई। अपेक्षा की गई कि विभागों की ओर से एनआईसी के माध्यम से और कार्मिक विभाग के निर्देशानुसार पोर्टल को तैयार किया जाए।

एनआईसी को पोर्टल विकसित करने में 10 से 15 दिन लग सकता है। इस दौरान उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ऑनलाइन व्यवस्था करते हुए

नई भर्ती के लिए आयोग को अगस्त में मिलेगा रिक्त पदों का विवरण

प्राचार्य के भी 100 पदों का भेजा जाएगा अधियाचन

अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के भी तकरीबन 100 पद रिक्त हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों से रिक्त पदों का विवरण मांगा है ताकि नई भर्ती के लिए आयोग को जल्द से जल्द अधियाचन भेजा जा सके।

रिक्तियों का विवरण इकट्ठा करेंगे।

आयोग को अगस्त में टीजीटी व पीजीटी के तकरीबन 30 हजार और प्राचार्य के चार हजार पदों पर भर्ती शुरू करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से रिक्त पदों का अधियाचन मिल जाएगा। बैठक में आयोग के सचिव मनोज कुमार, परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह, उपसचिव/ई-अधियाचन नोडल अधिकारी डॉ. शिवजी मालवीय और उपसचिव डॉ. विकास सिंह मौजूद रहे।

असिस्टेंट प्रोफेसर के 869 पदों पर होगी भर्ती

बैठक में शामिल उच्च शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधियों ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों का विवरण जुटा लिया गया है। सहायक निदेशक प्रो. बीएल शर्मा ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर के 859 पद खाली हैं। जैसे ही पोर्टल तैयार होगा, आयोग को नई भर्ती के लिए रिक्त पदों का ई-अधियाचन भेज दिया जाएगा।

बेसिक और अटल आवासीय विद्यालयों में लगेगा समय

आयोग को परिषदीय विद्यालयों में भी सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती करनी है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि विभाग में रिक्त पदों के सापेक्ष आरक्षण संबंधी बिंदुओं के निराकरण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और ई-अधियाचन का प्रारूप तैयार कर लिया जाएगा। वहीं, अटल आवासीय विद्यालय समिति और प्रशिक्षण एवं सेवा योजन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि विभागीय नियमावली में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया गतिमान है जिसे अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद रिक्त पदों का विवरण इकट्ठा कर अधियाचन भेज दिया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar