जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर के द्वारा विकास खंड चरगांवा क्षेत्र के अंतर्गत बालापार कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
स्कूल में प्लास्टर गिरने से छात्र गंभीर, शिक्षिका सस्पेंड
गोरखपुर की घटना
चिलुआताल चरगांवा ब्लॉक की ग्रामसभा बालापार के प्राथमिक स्कूल की छत का प्लास्टर शनिवार की सुबह कक्षा में गिर गया। एक छात्र के सिर पर मलबा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गुरु गोरक्षनाथ आयुष विवि ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका सुनीता अग्रहरी को निलंबित करते हुए जांच का आदेश दिया है।
स्कूल में शनिवार की सुबह दस बजे के करीब कक्षा पांच में बच्चे पढ़ रहे थे।
सिर पर प्लास्टर गिरने से घायल छात्र।
तभी प्लास्टर भरभराकर गिर गया। छात्र विक्रम पुत्र धीरज निवासी बैजनाथपुर टोला भलुअहवा का सिर फट गया। शिक्षकों का कहना है कि 17 जून को बरामदे की छत और छज्जे का हिस्सा गिर गया था। अफसरों को जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी जर्जर कक्ष में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था
