Home News सुविधा : नए आधार ऐप से क्यूआर कोड दिखाकर विवरण साझा कर सकेंगे, ऐसे करें इस्तेमाल

सुविधा : नए आधार ऐप से क्यूआर कोड दिखाकर विवरण साझा कर सकेंगे, ऐसे करें इस्तेमाल

by Manju Maurya

सुविधा : नए आधार ऐप से क्यूआर कोड दिखाकर विवरण साझा कर सकेंगे

नई दिल्ली,  । भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने नया आधार ऐप लॉन्च किया गया है। यह पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए इसमें फेस ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक लॉक जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इसकी मदद से क्यूआर कोड दिखाकर अपना आधार विवरण साझा किया जा सकेगा। साथ ही एक ही फोन में पांच आधार विवरण सुरक्षित किए जा सकते हैं।

प्राधिकरण के अनुसार, इस ऐप को एंड्रॉयड और आईफोन उपयोगकर्ता दोनों इंस्टॉल कर सकते हैं। यह कई भाषाओं में उपलब्ध होगा। नया ऐप आधार की जानकारी डिजिटल प्रारूप में रखने की सुविधा देगा। इससे हर जगह आधार कार्ड की कॉपी ले जाने की जरूरत नहीं रहेगी। हालांकि, आधार धारक पहले से ही पीडीएफ प्रारूप या डिजीलॉकर के माध्यम से इसे रख सकते हैं, लेकिन नया ऐप उपयोगकर्ता को अपनी जानकारी साझा करने का पूरा नियंत्रण देता है।

पुराने ऐप से अलग कैसे: इससे पहले उपयोगकर्ता पुराना mAadhaar ऐप इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन इसमें कुछ सुविधाएं मौजूद नहीं थी। इनमें डिजिटल कार्ड डाउनलोड करना, पीवीसी कार्ड के लिए अनुरोध भेजना, ईमेल और मोबाइल सत्यापित करना व वर्चुअल आईडी जनरेट करना शामिल है।

ऐसे करें इस्तेमाल

● सबसे पहले स्टोर या ऐप स्टोर से Aadhaar App डाउनलोड करें।

● पसंदीदा भाषा चुनें और 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। ऐप आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजने के लिए कहेगा।

● ओटीपी करने के बाद चेहरे का सत्यापन करने के लिए कहा जाएगा। इसे पूरा करने के बाद छह अंकों का पासवर्ड दर्ज करें।

● इसके बाद ऐप के प्रोफाइल पेज पर आपका आधार कार्ड देख दिख जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar