नई दिल्ली: सीबीएसई ने सत्र 2024-25 के लिए सभी संबद्ध स्कूलों का स्कूल अकादमिक परफार्मेंस रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। यह रिपोर्ट कार्ड स्कूलों को अपने विद्यार्थियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं को डाटा आधारित तरीके से तैयार करने में मदद करेगा।

सीबीएसई की यह पहल स्कूलों को यह समझने का अवसर देती है कि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अन्य सीबीएसई स्कूलों की तुलना में कहां खड़े हैं। रिपोर्ट में 10वीं और 12वीं के परिणामों का विस्तृत विश्लेषण शामिल है, जिससे हर स्कूल अपना सुधार कर सके। इस बार सीबीएसई ने अपनी रिपोर्ट में विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी और उनकी उपलब्धियों को भी जोड़ा है। इसमें क्लस्टर और जोनल स्तर के खेल प्रदर्शन का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। साथ ही छात्रों और छात्राओं के प्रदर्शन को दर्शाते हुए स्कूलों को जेंडर इक्विटी पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
अब डाटा के आधार पर बनेगी शिक्षण योजना, रिपोर्ट में 10वीं और 12वीं के परिणामों का विस्तृत विश्लेषण शामिल
सभी स्कूल प्रधानाचार्य अपने-अपने रिपोर्ट कार्ड सीबीएसई स्कूल लागिन पोर्टल से अपने क्रेडेंशियल्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि यह रिपोर्ट न केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित है, बल्कि शिक्षण-प्रक्रिया, छात्र सहभागिता और समग्र विकास से जुड़े संकेतकों को भी समेटे है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है। रिपोर्ट से प्राप्त निष्कर्षों को स्कूल अपने वार्षिक शिक्षण-योजना में शामिल कर शिक्षण-सीखने की