Home PRIMARY KA MASTER NEWS जूनियर एडेड में 91 प्रधानाध्यापक, 634 सहायक अध्यापकों का चयन, बिहार में नियुक्त कुछ शिक्षकों का भी हुआ चयन

जूनियर एडेड में 91 प्रधानाध्यापक, 634 सहायक अध्यापकों का चयन, बिहार में नियुक्त कुछ शिक्षकों का भी हुआ चयन

by Manju Maurya

, प्रयागराज अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल की वर्ष 2021 की प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक भर्ती में कुल 725 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें प्रधानाध्यापक पद पर 91 तथा सहायक अध्यापक पद पर 634 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। चयनितों की अनंतिम सूची अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामताराम पाल ने जारी की है। सहायक अध्यापक में सर्वाधिक 250 पद गणित/बिज्ञान विषय में हैं। जल्द ही विकल्प लेकर जिला आवंटन किया जाएगा। उसके बाद संबंधित बीएसए अभिलेखों का परीक्षण कर कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही कराएंगे।

यह भर्ती वर्ष 2021 में प्रधानाध्यापक के 390 तथा सहायक अध्यापक को 1504 पदों के लिए आई थी। कानूनी लड़ाई के

बाद अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी होने तक कई पद घट गए।

अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ने जारी की अनंतिम चयन सूची

इस बीच कई विद्यालय उच्चीकृत होकर हाईस्कूल बन गए, जिसके कारण पदों की संख्या कम हो गई। अपर शिक्षा निदेशक ने प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक पदों पर चयनितों की अनंतिम सूची के साथ जनपदवार रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण भी जारी किया है। इसी अनुरूप अभ्यर्थी जिले और विद्यालय का विकल्प चुनेंगे। इसके लिए जल्द समयसारिणी जारी की जाएगी। सहायक अध्यापक पद पर हिंदी विषय में 119, अंग्रेजी में 75, संस्कृत में 38, विज्ञान/गणित में 250 तथा सामाजिक विषय में 152 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।

बिहार में नियुक्त कुछ शिक्षकों का भी हुआ चयन

इस भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने व जल्दी चयन प्रक्रिया पूर्ण किए जाने की मांग को लेकर धरना देने से लेकर अदालत तक कानूनी लड़ाई लड़ने वाले कई ऐसे अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जो बिहार में भर्ती आने पर वहां चयनित होकर पढ़ा रहे हैं। इसी में एक नाम सीपी सिंह सिंगरौर का है, जिन्होंने बिहार में भर्ती आने पर आवेदन किया और परीक्षा में सफल होकर सहायक अध्यापक पद पर भोजपुर (आरा) में नियुक्त हो गए और वर्तमान में वहां पढ़ा रहे हैं। इसी तरह पटना में नियुक्त सहायक अध्यापक प्रज्ञा पाण्डेय, अंशिका दीक्षित, मानसी गुप्ता तथा

बेगूसराय में नियुक्त पंकज गुप्ता, सासाराम में नियुक्त रामअवतार तिवारी, नितिन शर्मा (भोजपुर), आकाश कुशवाहा सहित कई अभ्यर्थियों का यहां चयन हुआ है। इस भर्ती के लिए यहां कानूनी लड़ाई लड़ने वाले ज्ञानवेंद्र सिंह ‘बंटी’ का चयन प्रधानाध्यापक पद के लिए हुआ है।

⛔ सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों की भर्ती की चयन सूची https://basicshikshakhabar.com/2026/03/f-1706/

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar