Home PRIMARY KA MASTER NEWS नौकरी मिलने पर नहीं छूटेगी पीएचडी ‘पार्ट-टाइम’ में बदल सकेंगे शोधार्थी

नौकरी मिलने पर नहीं छूटेगी पीएचडी ‘पार्ट-टाइम’ में बदल सकेंगे शोधार्थी

by Manju Maurya

वाराणसी बीएचयू ने शोध और करियर के बीच संतुलन बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पीएचडी अध्यादेश में बदलाव करते हुए उन शोधार्थियों के लिए राहत के द्वार खोल दिए हैं, जो शोध के बीच में ही सरकारी नौकरी पा जाते हैं। अब छात्र अपनी फुल-टाइम पीएचडी को छोड़ने के बजाय उसे पार्ट-टाइम में परिवर्तित करा सकेंगे। यूजीसी रेगुलेशन-2022 के अनुरूप तैयार इस नई नीति को अकादमिक परिषद की हरी झंडी मिल चुकी है और अंतिम मुहर के लिए अप्रैल में कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में रखा जाएगा।

कई बार शोध के दौरान ही छात्र संघ लोक सेवा आयोग या अन्य उच्च स्तरीय परीक्षाओं में चयनित हो जाते हैं। पुरानी व्यवस्था में उन्हें शोध या नौकरी में किसी एक को चुनना पड़ता था। समिति की इस नई रिपोर्ट के बाद शोधार्थी नौकरी के साथ शोध जारी रख सकेंगे। इससे विश्वविद्यालय की शोध गुणवत्ता और छात्र का करियर दोनों सुरक्षित रहेंगे। परिवर्तन की प्रक्रिया पारदर्शी रखी गई है, इसके लिए शोधार्थी को पर्यवेक्षक के जरिये विभागाध्यक्ष को आवेदन देना होगा। इसके बाद विभागीय शोध समिति

शोधार्थी विभागाध्यक्ष को करेंगे आवेदन, विभागीय शोध समिति दस्तावेजों की जांच करेगी

अकादमिक परिषद और कार्यकारी परिषद की सहमति पर कुलपति

लेंगे अंतिम निर्णय

दस्तावेजों की गहन जांच करेगी और संकाय प्रमुख की सिफारिश के बाद कुलपति अंतिम निर्णय लेंगे। यह सुधार न केवल अध्ययन की निरंतरता सुनिश्चित करेगा, बल्कि कामकाजी पेशेवरों के लिए उच्च शिक्षा के नए मानक स्थापित करेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की तरफ से पार्ट टाइम पीएचडी व्यवस्था को प्रभावी करने के लिए कहा गया था। ऐसे में बीएचयू देश का पहला विश्वविद्यालय है जो यह नियम प्रभावी करने का मसौदा तैयार हो चुका है।

इन शर्तों पर मिलेगा लाभ: नियुक्ति किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्थान में लेवल-10 या इससे ऊपर के पद पर होनी अनिवार्य है। शोधार्थी के विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक मामला लंबित न हो। शोध की न्यूनतम अबधि चार वर्ष और अधिकतम छह वर्ष होगी। प्रति वर्ष कम से कम 45 दिन विभाग में उपस्थित रहना होगा। परिवर्तन के लिए कुल 17 हजार रुपये की फीस देनी होगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar