लखनऊ। जनगणना 2027 के तहत चल रही स्वगणना प्रक्रिया बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। दो सप्ताह में प्रदेश के 46.93 लाख लोगों ने यह प्रक्रिया पूरी की। अब शुक्रवार से जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जिनके फॉर्म भरे हैं उनका सत्यापन करेंगे। वहीं, जिन्होंने फॉर्म नहीं भरें हैं उनके फॉर्म भरवाकर प्रक्रिया पूरी करवाएंगे। ये प्रक्रिया 20 जून तक चलेगी।
जनगणना की मुख्य अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि जिन लोगों
जिन लोगों ने फॉर्म भरा उनका सत्यापन होगा, जिन्होंने नहीं भरा उनके फॉर्म कर्मी भरवाएंगे
ने स्वगणना फॉर्म नहीं भरे हैं उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जनगणना कर्मी खुद उनके फॉर्म भरवाएंगे। इसके लिए परिवार के मुखिया को सही जानकारी जनगणना कर्मी को उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने लोगों से अपील प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी जानकारी मांगी जाएगी वह गोपनीय रखी जाएगी।
स्वगणना में शाहजहांपुर अव्वल और लखनऊ रहा फिसड्डी
स्वगणना में सबसे अधिक 2.96 लाख फॉर्म भरकर शाहजहांपुर शीर्ष पर रहा। 2.78 लाख फॉर्म के साथ आजमगढ़ दूसरे और 2.71 लाख फॉर्म भरकर बरेली तीसरे स्थान पर रहा। लखनऊ इस मामले में काफी पीछे रहा। यहां सिर्फ 98 हजार फॉर्म भरे गए। अगर बॉटम पांच जिलों में कौशांबी, हमीरपुर, संतकबीरनगर, जालौन और बांदा शामिल हैं।