एडी माध्यमिक के सख्त रवैये से शिक्षा निदेशालय के अफसरों में आई सक्रियता
प्रयागराज। शिक्षा निदेशालय में बृहस्पतिवार को पूरे निदेशालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की बेचैनी बढ़ गई जब नवागत अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) मनोज कुमार द्विवेदी सुबह 9:30 बजे ही कार्यालय पहुंच गए।
हाल यह रहा कि 50 फीसदी से अधिक अधिकारी और करीब 40 फीसदी कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले। उपस्थित कर्मचारी भी 11 बजे के बाद ही ऑफिस पहुंचे। इससे प्रदेश के विभिन्न जिलों से अपने कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौटना पड़ा।
अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के अधीन 12 विभागों
हाईकोर्ट और लखनऊ दौरे का
बनता रहा बहाना
निदेशालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा पहले भी कई बार नाराजगी जता चुके हैं। निरीक्षण में गैरहाजिर मिलने पर अधिकारी अक्सर हाईकोर्ट, लखनऊ या अन्य सरकारी कार्य का बहाना बनाते हैं। यह कई मामलों में यह सही भी होता है लेकिन अन्य मामलों में इसका सत्यापन नहीं हो पाता है।
में लगभग 250 कर्मचारी और 15 के करीब अधिकारी तैनात हैं।
इनमें जेडी फाइनेंस और तीन डिप्टी डायरेक्टर भी शामिल हैं। चार दिन पहले कार्यभार ग्रहण करने वाले मनोज कुमार द्विवेदी लगातार सुबह 9:30 बजे कार्यालय पहुंच रहे हैं और शाम पांच बजे तक बैठे रहते हैं। इसका
एडी राजकीय की गैरहाजिरी पर शिक्षक संघ भी नाराज
राजकीय शिक्षक संघ भी अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) की अनुपस्थिति को लेकर विरोध दर्ज करा चुका है। संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्रक भी सौंपा है। बताया जा रहा है कि अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) एक माह से भी अधिक समय से नियमित रूप से निदेशालय नहीं पहुंचते हैं। इस पर अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय द्विवेदी का कहना है कि उन्हें लखनऊ में भी बैठना पड़ता है इसलिए कभी कभार प्रयागराज निदेशालय नहीं आ पाते।
असर यह हुआ अब अन्य अधिकारी भी अचानक सक्रिय दिखाई देने लगे हैं।
एक सप्ताह बाद होगा निरीक्षण, गैरहाजिरों पर कार्रवाई अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि निदेशालय की कार्यप्रणाली में जल्द सुधार किया जाएगा।
सभी अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि हाईकोर्ट, लखनऊ या अन्य स्थान पर जाने की जानकारी दर्ज करानी होगी। एक सप्ताह बाद निरीक्षण किया जाएगा और यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी बिना सूचना के गैरहाजिर मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित है।