कुछ ही समय ‘काकरोच इज बैक’ के हुए 39 हजार फालोअर
नई दिल्ली, प्रेटू इंटरनेट मीडिया पर ट्रेंड करने वाले डिजिटल राजनीतिक व्यंग्यात्मक (सटायर) समूह ‘काकरोच जनता पार्टी’ के एक्स अकाउंट को गुरुवार को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके तुरंत बाद इस ग्रुप के संस्थापक अभिजीत दिपके ने ‘काकरोच डांट डाई (काकरोच कभी नहीं मरते) टैग लाइन के साथ ‘काकरोच इज बैक’ नाम से नया एक्स अकांउट शुरू किया है।
दरअसल, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने पिछले हफ्ते एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि कुछ युवा काकरोच जैसे होते हैं, जिन्हें रोजगार नहीं मिलता और वे मीडिया, इंटरनेट मीडिया या आरटीआइ एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं। हालांकि अगले दिन प्रधान
‘काकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम पेज अभी भी एक्टिव
न्यायाधीश ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया गया, लेकिन सफाई के बावजूद कई यूजर्स ने बेरोजगारी और सिस्टम को लेकर नाराजगी जाहिर की। इसी माहौल में ‘काकरोच जनता पार्टी’ नाम से ग्रुप बनाया गया था। इसके बाद यह इंटरनेट मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। गुरुवार को इसका एक्स अकाउंट ब्लाक कर दिया गया, लेकिन इसका इंस्टाग्राम पेज अभी भी एक्टिव है और इसके एक करोड़ 56 लाख फालोअर फालोअर हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
काकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट ने विपक्षी कांग्रेस के एक करोड़ 33 लाख फालोअर को भी पीछे छोड़ दिया है।
अभिजीत ने कहा, इसकी आशंका थी, क्योंकि अकाउंट को हैक करने के प्रयास हुए थे। यह सरकार का ‘सेल्फ गोल’ या आत्मघाती कदम है। मैंने एक्स पर ‘काकरोच इज बैक’ नाम से नया अकाउंट बनाया है। इस ग्रुप के शुरू होने के कुछ ही समय बाद गुरुवार शाम करीब छह बजे तक ‘काकरोच इज बैक’ एक्स हैंडल के 39 हजार से अधिक फालोअर हो गए थे।