प्रयागराज। अपार आईडी पर वेतन रोकने के जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है। संघ के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पांडे का कहना है कि 28 जनवरी को आदेश निकाला जाता है कि तीन दिन में 100 प्रतिशत अपार आईडी बनाई जाए नहीं तो वेतन रोक दिया जाएगा। 28 से 30 तक जिले अवकाश है और परिस्थितियां ऐसी है कि कोई घर से निकल नहीं सकता। इसका मतलब है कि डीआईओएस वेतन रोकने का मन बना ही लिए हैं। बात-बात पर वेतन रोकना चिंताजनक है। शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाना अत्यंत कठिन है। अगर एक भी अभिभावक सहमत नहीं हुआ तो कैसे बनेगी। वैसे उच्चतम न्यायालय ने भी अपार आईडी की अनिवार्यता नहीं मानी है। इस पर अगर वेतन रुकता है तो संगठन को सत्याग्रह के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान