लखनऊ। शासन ने बुधवार देर शाम आठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिए हैं। सेल्वा कुमारी जे को डिजी प्राविधिक शिक्षा और इसी विभाग में सचिव के पद पर नई तैनाती दी गई है। वहीं, अर्पित उपाध्याय को कानपुर का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना
समीर वर्मा को प्रतीक्षा सूची से बाहर करते हुए सचिव नियोजन और डीजी अर्थ एवं संख्या के पद पर तैनाती दी गई है। प्रभु एन सिंह को एमडी राज्य सड़क परिवहन निगम, मासूम अली सरवर को सीईओ सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, आशीष कुमार को एमडी पर्यटन विकास निगम, सुधीर कुमार को स्टाम्प व निबंधन विभाग में विशेष सचिव और अपर महानिरीक्षक निबंधन के पद पर तैनाती दी गई है। अंजुलता को रायबरेली का सीडीओ बनाया गया है।