लखनऊ: राष्ट्रीय शिक्षा नीति में नवाचार और रचनात्मकता को शिक्षा का मूल आधार बताया गया है। इसे आगे बढ़ाते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने शिक्षकों के रचनात्मक प्रयासों को एक डिजिटल फलक

- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना
उपलब्ध कराने के लिए ‘आइडिया बैंक डिपाजिटरी उद्गम पोर्टल’ तैयार किया है। यह पोर्टल शिक्षकों के लिए ऐसा मंच बना है, जहां वे अपने नवाचारों, प्रयोगों और सफल शैक्षणिक तरीकों को साझा कर रहे हैं, अन्य शिक्षक उनसे प्रेरणा ले रहे हैं।
इसकी खासियत यह है कि इस पर पूरे प्रदेश से लेकर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचार एक ही मंच पर उपलब्ध हैं। एससीईआरटी के अधिकारियों के अनुसार हर शिक्षक अपने अनुभव और प्रयास को साझा कर शिक्षा में नया आयाम जोड़ सकता है। शिक्षण विधियां, मूल्यांकन, खेलकूद, पर्यावरण, स्वास्थ्य, समावेशी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता, और सूचना संचार प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयोगों को यहां साझा किया जा सकता है।
यहां शिक्षकों के प्रयासों की पूरी कहानी है। जैसे प्रतापगढ़
के उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रश्मि ने विद्यार्थियों के लिए ‘ई-कामिक्स’ तैयार की है। इसमें बच्चों को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) विषयों से जोड़ने के लिए कहानी और चित्रों का सहारा लिया गया है। इसी तरह गोंडा जिले के बकौली पुरवा के शिक्षक राखाराम ने ‘डिजिटल लर्निंग प्वाइंट’ नाम से एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने गांव के लोगों के सहयोग से सप्ताह में एक दिन शाम छह से आठ बजे तक डिजिटल क्लास की व्यवस्था की है। यह प्रयोग बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी शिक्षा से जोड़ने में सफल रहा है। शिक्षकों के नवाचार अब दूसरों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।