अटल पेंशन योजना का नया पंजीकरण फॉर्म जारी
नई दिल्ली। अटल पेंशन योजना(एपीवाई) का नया पंजीकरण फॉर्म जारी किया गया है। इसमें कई अहम बदलाव किए गए हैं। नया फॉर्म देश में लागू हो चुका है।

- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना
डाक विभाग के अनुसार, अब केवल नया अटल पेंशन योजना फॉर्म ही मान्य होगा। नए फॉर्म में एक नया कॉलम जोड़ा गया है, जिसमें आवेदक को यह घोषणा करनी होगी कि वह केवल भारत का निवासी है और किसी अन्य देश का करदाता नहीं है।
शुल्क में भी बदलाव
इसके अलावा शुल्क भी बदला गया है। अटल पेंशन खाता खुलवाने और रख-रखाव का शुल्क 15 रुपये होगा। गौरतलब है कि अटल पेंशन योजना 2015 में शुरू हुई थी और यह सदस्यों को 60 वर्ष की आयु के बाद 1,000 से 5,000 रुपये तक मासिक पेंशन सुनिश्चित करती है