फतेहपुरः सोमवार को डीएम रविंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने हर स्कूल में छात्र-छात्रा की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया तो वहीं हर बच्चे का निपुण मूल्यांकन कराने का निर्देश दिया। कहा कि पूर्व में जो भी जर्जर विद्यालय घोषित हुए हैं उन्हें ध्वस्त कराया जाए।

परिषदीय विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्कूलों में जिन स्वीकृत कामों का कार्य शेष है उन्हें जल्द पूरा कराने को कहा। द्वितीय चरण में चिन्हित पीएमश्री स्कूल में द्वितीय तल के निर्माण में गुणवत्ता के साथ सुरक्षा के मानकों ध्यान देने और
निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर मांगी गुणवत्ता रिपोर्ट
जो स्कूल जर्जर घोषित, उसका तुरंत कराएं ध्वस्तीकरण
निरीक्षण आख्या तलब की। निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाने पर जोर दिया।
विद्यालयवार कालिंग रजिस्टर बनाने, नियमित विद्यालय न आने
वाले बच्चों के अभिभावकों से बात करने की बात कही। बीएसए को निर्देश दिया कि वह अपने स्तर से निर्माणाधीन विद्यालयों का खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक से निर्माण कार्य की जांच कराएं। बैठक में डीडीओ, पीडी डीआरडीए, डीपीआरओ, डीसी मनरेगा, बीएसए, अधिशाषी अभियंता विद्युत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित सभी ब्लाकों के बीडीओ व बीईओ मौजूद रहे।