Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी पुलिस एसआई फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट पर ये है अपडेट

यूपी पुलिस एसआई फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट पर ये है अपडेट

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (UP Police SI) भर्ती की अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दी है। अंतिम उत्तर कुंजी गुरुवार, 14 अप्रैल, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार 9534 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे उत्तर कुंजी देखने और डाउनलोड करने के लिए यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं

UP Police SI Result एक-दो दिन में जारी किया जा सकता है परिणाम

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब यूपीपीआरपीबी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जाना बाकी है। फाइनल आंसर की नोटिफिकेशन में बताया गया है कि प्रोविजनल आंसर की को दी गई चुनौतियां सही पाए जाने के बाद करीब 59 सवालों के जवाब बदल दिए गए हैं। अब इनके आधार पर फाइनल आंसर की जारी की गई है। इसके आधार पर ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट संभवतया एक-दो दिन में जारी किया जा सकता है।

UP Police SI भर्ती के 9534 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 12 नवंबर से दो दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश राज्य के 13 क्षेत्रों में स्थापित 92 परीक्षा केंद्रों पर तीन चरणों में आयोजित की गई थी। यूपी पुलिस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 9,534 रिक्त पदों को भरना है, जिनमें से 9072 सब इंस्पेक्टर के पद के लिए हैं, 23 फायर ऑफिसर-2 के लिए और 484 प्लाटून कमांडर के लिए हैं। अप्रैल से जून 2021 के दौरान भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

UP Police SI Result फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के चरण

परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई चरणबद्ध प्रक्रिया से गुजरना होगा।
यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग ऑन करें।
होम पेज पर हाईलाइट की गई फाइनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
अब आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
इसको ध्यान से देखें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट प्राप्त करें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96