Home PRIMARY KA MASTER NEWS महिला हेल्थ भर्ती 2021 की मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें चेक

महिला हेल्थ भर्ती 2021 की मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें चेक

by Manju Maurya

लखनऊ। UPSSSC Health Worker Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने महिला हेल्थ वर्कर यानी आग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। आठ मई, 2022 को लखनऊ में 9212 रिक्त पदों के लिए यह परीक्षा हुई थी। एएनएम भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सोमवार को सूचना जारी कर कहा है कि एएनएम भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर से लागिन कर सकते हैं। इसके बाद वे लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी आपत्ति आनलाइन ही दर्ज करते हैं।

यूपीएसएसएससी के परीक्षा नियंत्रक ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि लिखित परीक्षा के प्रश्नों आपत्तियां सिर्फ आनलाइन ही दर्ज की जा सकती हैं। आफलाइन या अन्य किसी माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अभ्यर्थी अपनी आपत्ति 12 मई, 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तारीख के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

बता दें कि महानिदेशक परिवार कल्याण के अधीन 9212 स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा गया था। एएनएम भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए 30 दिसंबर, 2021 को विज्ञापन जारी किया गया था और अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किये थे। विज्ञापन में एनएनएम भर्ती की मुख्य परीक्षा छह फरवरी 2022 को प्रस्तावित थी, लेकिन विधान सभा चुनाव के कारण आयोग ने परीक्षा को स्थगित कर दिया था।

मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थीयों की शार्टलिस्टिंग उसके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के स्कोर के आधार पर किया गया। इस भर्ती में शामिल होने के लिए पीईटी में शामिल होना जरूरी था। मुख्य परीक्षा लखनऊ में आठ मई को कराई गई थी।

किस वर्ग के लिए कितने पद

अनारक्षित वर्ग 4865
अनुसूचित जाति 1346
अनुसूचित जनजाति 420
अन्य पिछड़ा वर्ग 1660
ईडब्ल्यूएस 921

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96