Home PRIMARY KA MASTER NEWS Aadhaar Card Update: आधार को ऑनलाइन अपडेट करना है तो तीन महीने का मौका, मुफ्त हुई सेवा

Aadhaar Card Update: आधार को ऑनलाइन अपडेट करना है तो तीन महीने का मौका, मुफ्त हुई सेवा

by Manju Maurya

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने पर अब आपको एक भी रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। आप घर बैठे बिल्कुल फ्री में अपना आधार अपडेट करा सकते हैं। सरकार ने इस सुविधा को फ्री कर दिया है। हालांकि यह सुविधा अभी सिर्फ तीन महीनों के लिए ही है।

🔴 15 मार्च से 14 जून 2023 तक फ्री में अपडेट करा सकते हैं आधार

🔴 फिजिकल काउंटर पर जाकर अपडेट कराने पर देनें होंगे रुपये

🔴 इस सुविधा का फायदा अभी सिर्फ तीन महीने के लिए मिलेगा

Aadhaar Card: आधार को अपडेट करने का सुनहरा मौका, फ्री में ऐसे करवाएं अपडेट

Free Aadhaar Update Process: यूनीक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने लोगों को फ्री में आधार अपडेट कराने की सौगात दी है. 10 साल पुराना आधार कार्ड होने पर इसे अनिवार्य तौर पर अपडेट कराना होता है. अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है, तो यूआईडीएआई के ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. इसके तहत जिन यूजर्स का आधार 10 साल पुराना है, वे अपनी जानकारी बिलकुल मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं. इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा. फ्री में आधार अपडेट कराने की प्रोसेस हम आगे बता रहे हैं.

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार में दस्तावेजों को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की अनुमति देने का फैसला किया है, यह एक जनहित-केंद्रित कदम है, जिससे लाखों नागरिकों को लाभ होगा. इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको माईआधार पोर्टल पर जाना होगा.

कब तक मिलेगा फ्री ऑफर
डिजिटल इंडिया पहल के हिस्से के रूप में UIDAI ने यह निर्णय लिया है. यूजर्स myAadhaar पोर्टल पर जाकर फ्री डॉक्यूमेंट्स अपडेट की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. ये फ्री सर्विस अगले तीन महीनों यानी 15 मार्च से 14 जून, 2023 तक उपलब्ध है.

हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ये सर्विस केवल myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त है, और आधार सेंटर पर 50 रुपये का चार्ज देना जारी रहेगा, जैसा कि पहले से चल रहा है.

ऐसे करें आधार अपडेट
फ्री में आधार अपडेट करने के लिए myAadhaar की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. यहां आपको लॉगइन करना होगा. इसके लिए आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है. इसलिए सेल्फ अपडेट करते समय आधार के साथ अपने पास रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर जरूर रखें. पोर्टल पर आधार नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आया OTP डालकर आगे बढ़ें.

ID और एड्रेस प्रूफ अपलोड करें
इसके बाद आधार अपडेट सेक्शन में जाएं और वैलिड आइडेंटिटी सर्टिफिकेट और एड्रेस प्रूफ अपलोड करें. डॉक्यूमेंट्स की पीडीएफ फाइल को अपलोड करते हुए आगे बढ़ें. आधार अपडेट की प्रोसेस पूरी होने के बाद 14 अंको का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर जारी हो जाएगा. इस नंबर से आप अपडेट रिक्वेस्ट को ट्रैक भी कर सकते हैं.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96