Home UP News मौसम अपडेट Forecast: मौसम ने ली करवट, आज से खूब सताएगी ठंड, रात में चलेगी शीत लहर, जानें अपने शहर का हाल

मौसम अपडेट Forecast: मौसम ने ली करवट, आज से खूब सताएगी ठंड, रात में चलेगी शीत लहर, जानें अपने शहर का हाल

by Manju Maurya

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में आज से ठंड बढ़ने जा रही है. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अब बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. अब ठंड बढ़ेगी. इसके साथ रात में शीत लहर का एहसास होने लगेगा. वहीं, कोहरा भी बढ़ेगा.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्‍य में आज (मंगलवार) से ठंड बढ़ने जा रही है. इसके साथ यूपी में आज से हल्की शीत लहर भी दस्तक देगी. इस शीत लहर का लोगों को रात के वक्त एहसास होने लग जाएगा. यही नहीं, अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. जबकि प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अब बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. अब ठंड बढ़ेगी. तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जहां पिछले दिनों अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था, तो वहीं अब 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक कई जिलों में जा सकता है.

अब कोहरे का दिखेगा असर

मोहम्मद दानिश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है. साथ ही बताया कि अब कोहरा भी बढ़ेगा. इसका रात और सुबह के वक्त ज्यादा असर देखने को मिलेगा.

ऐसा रहेगा आज आपके जिले का तापमान

लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, आज (14 नवंबर) को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

इसके अलावा बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

बहरहाल, लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अब लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है. लोगों ने कंबल निकाल लिए हैं. सड़कों पर भी लोग स्वेटर और जैकेट में नजर आने लगे हैं. इसके अलावा मार्केट में भी सर्दी के कपड़े खरीदने वालों की तादाद बढ़ गई है. यही नहीं ब्लोअर और हीटर भी लोगों ने खरीदने शुरू कर दिए हैं.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96