Home PRIMARY KA MASTER NEWS आरओ/एआरओ पर्चा लीक में एक प्रिंसिपल को भी दबोचा, मास्टरमाइंड समेत चार और गिरफ्तार

आरओ/एआरओ पर्चा लीक में एक प्रिंसिपल को भी दबोचा, मास्टरमाइंड समेत चार और गिरफ्तार

by Manju Maurya

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) का पर्चा लीक कराने के मामले में एसटीएफ ने रविवार को एक और मास्टरमाइन्ड डॉ. शरद सिंह पटेल व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गये इन आरोपितों में प्रयागराज के बिशप जानसन गर्ल्स कॉलेज का परीक्षा नियंत्रक अर्पित विनीत और पारा स्थित जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का प्रिंसिपल अभिषेक शुक्ला भी हैं। इस स्कूल का मैनेजर सौरभ शुक्ला पहले ही पकड़ा जा चुका है। मुख्य मास्टरमाइन्ड राजीव नयन ने गिरफ्तार होने पर डॉ. शरद का नाम लिया था। शरद ने 25 लाख रुपये में राजीव नयन को प्रयागराज स्थित बिशप जानसन गर्ल्स स्कूल से लीक कराया हुआ पर्चा व्हाट्सएप पर भेजा था।

एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक मास्टरमाइन्ड डॉ. शरद सिंह पटेल मूल रूप से मिर्जापुर के चुनार का रहने वाला है। लखनऊ में वृन्दावन योजना स्थित लवनेस्ट अपार्टमेंट में रह रहा था। उसे वृन्दावन योजना में कालिन्दी पार्क के पास पकड़ा गया है। उसके साथ पकड़े गये लोगों में राजा बाजार निवासी जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का प्रिंसिपल अभिषेक शुक्ला, प्रयागराज के झूंसी निवासी कमलेश कुमार पाल और प्रयागराज के कैंट निवासी व बिशप जानसन गर्ल्स कालेज का परीक्षा नियंत्रक अर्पित विनीत यशवंत हैं। एसटीएफ के डिप्टी एसपी लाल प्रताप सिंह ने बताया कि 14 मार्च को इस मामले में बर्खास्त सिपाही अरुण कुमार सिंह और पारा स्थित जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का प्रबन्धक सौरभ शुक्ला को पकड़ा गया था। इन दोनों ने ही राजीव नयन की अहम भूमिका का खुलासा किया था। इसके बाद ही एसटीएफ ने राजीव को पकड़ा था। इस दौरान ही अमित सिंह का नाम सामने आया था। अमित चार अप्रैल को गिरफ्तार किया जा चुका है। अमित ने खुलासा किया था कि डॉ. शरद व साथियों ने मोटी रकम लेकर लीक पर्चा पढ़वा कर उत्तर रटवाया था। 

वृन्दावन योजना में गिरोह के सदस्यों को बुलाया था

डिप्टी एसपी लाल प्रताप सिंह को पता चला था कि शरद पटेल ने गिरोह के कुछ लोगों को फ्लैट के पास बुलाया है। इनके साथ उसे मीटिंग करनी थी। यह पता चलते ही पुलिस की पूरी टीम वहां पहुंच गई और सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चारों आरोपितों को कौशाम्बी भेज दिया गया है। वहां इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

डॉ. शरद पहले भी कई पर्चे लीक कराने में शामिल रहा

डॉ. शरद इससे पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं का पर्चा लीक कराने में शामिल रहा है। इस मामले में कई और लोग भी एसटीएफ की रडार पर है। गिरफ्तार आरोपितों के पास दो लाख रुपये, दो लग्जरी गाड़ियां समेत कई दस्तावेज मिले हैं। इस गिरोह के लोग सिपाही भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक कराने में भी शामिल रहे हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96