बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए पदोन्नति मृग मरीचिका बनकर रह गई है। वैसे तो अध्यापक सेवा नियमावली में तीन साल सेवा पर पदोन्नति का नियम है, लेकिन प्रयागराज समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में 15 साल की सेवा कर चुके शिक्षकों की अब तक पदोन्नति नहीं हो सकी है। आलम यह है कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारी पिछले डेढ़ साल में वरिष्ठता सूची समेत अन्य विषय पर 14 आदेश जारी कर चुके हैं, लेकिन पदोन्नति का इंतजार खत्म नहीं हो सका है।

- यूपी बोर्ड : स्क्रुटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2026,शुल्क : 500 प्रति प्रश्न पत्र
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया पर सख्त निगरानी
- लखनऊ से बड़ी खबर | शिक्षक को मिला न्याय, 17 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- द्विविवाह के आरोप में बर्खास्त शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, सेवा बहाली का आदेश
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के नाम/पते के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना
आखिरी बार 24 जुलाई को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आपत्ति लेते हुए शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित करते हुए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। उसके बाद से न तो सचिव ने कोई मार्गदर्शन दिया और न ही पदोन्नति की बात हुई। प्रयागराज में फरवरी 2009 के बाद से नियुक्त सहायक अध्यापकों का प्रमोशन नहीं हुआ था। आखिरी बार 2016 में शिक्षकों की पदोन्नति हुई थी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि 15 साल की सेवा के बावजूद पदोन्नति न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।